{"_id":"687ea5ccef79ee564602d6e4","slug":"democracy-fighter-rampal-singh-passed-away-condolences-expressed-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100550-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोकतंत्र सेनानी रामपाल सिंह का निधन, जताया गया शाेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोकतंत्र सेनानी रामपाल सिंह का निधन, जताया गया शाेक
Tue, 22 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और एसडीएच इंटर कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक काॅमरेड रामपाल सिंह (80) का सोमवार को निधन हो गया।
गांव कालाझांडा निवासी रामपाल सिंह कुछ समय से वह बीमार भी चल रहे थे।
ठाकुरद्वारा। गांव कालाझांडा निवासी रामपाल सिंह लोकतंत्र सेनानी भी थे। आपातकाल में वह जेल गए थे। उन्हें शासन से लोकतंत्र सेनानी का दर्जा प्राप्त है। उनकी मौत की जानकारी मिलने पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने उनके आवास पर आकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। वहीं क्षेत्र के विधायक नवाब जान खां, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी सहित अनेक राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रामपाल सिंह ने 1980 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।
1970 में ठाकुरद्वारा ब्लॉक के उप प्रमुख भी बने थे। जिला पंचायत सदस्य पद पर भी रहे। उधर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की बैठक में रामपाल सिंह को शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रशासन पर रामपाल सिंह की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता मुनि देव ने की। जिसमें सुभाष चंद्र गुप्ता, शरद गोयल, राज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, रामपाल सिंह के पुत्र लोकमन सिंह ने बताया कि सिर्फ नायब तहसीलदार आए थे। उन्होंने पुष्प अर्पित किए। गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया।