{"_id":"6a16048072f8587922013543","slug":"demanded-repurchase-of-house-property-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-111987-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीणों कोे घरोनी दिलाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीणों कोे घरोनी दिलाने की मांग की
विज्ञापन
बिलारी। नागरिक एकता परिषद बिलारी के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर को तहसील में एसडीएम मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिन ग्रामों में घरोनी का वितरण नहीं हो पाया है वहां राजस्व विभाग की ओर से शिविर लगाकर घरोनी वितरण कराने की मांग उठाई।
पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिए चार सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मकानों के स्वामित्व को लेकर महत्वपूर्ण अभिलेख घरोनी शुरू की गई है। लेकिन अनेक ग्रामों के लोगों को अभी तक घरोनी का वितरण नहीं हो पाया है। भूड़ मरेशी गांव में किसी भी ग्रामीण को अभी तक घरोनी वितरित नहीं हुई है। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि पहले सर्वे कराकर ऐसे गांव चिन्हित किए जाएं जहां घरोनी का वितरण नहीं हो पाया है। बाद में चिन्हित ग्रामों में घरोनी वितरण के लिए शिविर लगाए जाएं।
पदाधिकारियों ने बताया कि अभी भी कुछ ग्रामीण ऐसे हैं जिन्हें इस महत्वपूर्ण घरोनी के कानूनी महत्व की पूरी जानकारी नहीं है। इस मामले में गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। घरोनी के अभाव में ग्रामीणों को बैंक से लोन लेने तथा पैतृक संपत्ति के हस्तांतरण में भी दिक्कत आ रही है। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में नागरिक एकता परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार, मोहम्मद आसिफ कमल एडवोकेट, राजदीप सिंह, कपिलराज, जगपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मुख्य थे। संवाद