फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to transfer criminal cases of all four police stations to the village court

Moradabad News: चारों थानों के फौजदारी वाद ग्राम न्यायालय में स्थानांतरित करने की मांग

Sun, 22 Feb 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 22 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to transfer criminal cases of all four police stations to the village court
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन ने शनिवार को मुरादाबाद में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्राम न्यायालय बिलारी में चारों थानों के समस्त फौजदारी वाद स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बिलारी तहसील में ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू हुए दो वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। स्थानीय ग्राम न्यायालय में थाना बिलारी से संबंधित ग्राम न्यायालय स्तर के फौजदारी वादों की तो समस्त पत्रावलियां स्थानांतरित हो चुकी हैं लेकिन बिलारी तहसील में आने वाले थाना कुंदरकी, मैनाठेर और सोनकपुर से संबंधित फौजदारी वादों की फाइलें अभी तक स्थानांतरित नहीं हो पाई हैं। बिलारी तहसील के वकील बीते एक साल से न्याय विभाग के अधिकारियों से लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि तहसील के शेष तीन थाना क्षेत्रों की सभी फौजदारी वादों की फाइलें भी ग्राम न्यायालय में स्थानांतरित की जाएं। बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान प्रदेश विधानसभा के सत्र में भी यह मांग बीते दिनों उठा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी मुरादाबाद कचहरी पर आए। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार ने वहां पहुंचकर पहले तो प्रशासनिक न्यायमूर्ति का स्वागत किया और बाद में अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।ज्ञापन में बिलारी तहसील में आने वाले थाना कुंदरकी, मैनाठेर और सोनकपुर से संबंधित ग्राम न्यायालय स्तर की फौजदारी के वादों की सभी फाइलें ग्राम न्यायालय बिलारी में स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई। बार अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने उनकी मांग पर शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed