फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to search for kidnapped person, demonstration

Moradabad News: अपहृत को तलाशने की मांग, प्रदर्शन

Mon, 25 Aug 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 25 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand to search for kidnapped person, demonstration
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अधिवक्ता की नाबालिग पुत्री का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका। उसे तलाशने की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने रविवार को कोतवाली पर प्रदर्शन किया। महिला अधिवक्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर अपनी पुत्री को तलाशने और आरोपियों के की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता ने शनिवार को पुलिस में नगर के सलमान सहित अपने परिवार की दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ पुलिस में अपनी नाबालिग बेटी का 22 अगस्त को अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस रविवार को तीसरे दिन भी नाबालिग का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

आरोपियों की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इस पर अधिवक्ताओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया और प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग को तलाशने की मांग की। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। इस पर पुलिस हरकत में आई और महिला अधिवक्ता की देवरानी सहित दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर महिला अधिवक्ता ने रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुलिस की सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत की है। उनका कहना है कि यह मामला पाॅक्सो की धारा के अंतर्गत आता है लेकिन पुलिस ने आरोपियों से हमसाज होकर सही कार्रवाई नहीं की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मिलने वालों में ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार पाल, सिविल बार के अध्यक्ष मोहम्मद तकी सिद्दीकी एवं महासचिव नवीन कुमार यादव, शाकिर खान, जुल्फिकार अली, नरेश चौधरी मेराज अली आदि शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग को तलाश करने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed