फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to remove encroachment from Buddhi Vihar Colony

Moradabad News: बुद्धि विहार कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove encroachment from Buddhi Vihar Colony
मुरादाबदा। बुद्धि विहार कॉलोनी में सड़क को ढेलों और खोमचे ने घेरकर सड़क की चौड़ाई कम कर दी है। स्थानीय लोगों ने मंडलायुक्त से मिलकर अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुद्धि विहार कॉलोनी से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की जो सूची जारी की है। इस सड़क पर पहले हटाए गए अतिक्रमण के स्थान पर ठेले खोमचे वालों लगाए गए हैं। आवास विकास द्वारा बेचे गए मकान में जहां सड़कों की चौड़ाई आठ मीटर से लेकर 12 मीटर थी। अब वहां वाहन निकालने में दिक्कत होती है। अधिकांश लोगों ने अपने घरों के आगे तीन से पांच मीटर तक सड़कों पर जाल लगाकर गाड़ी खड़ी करने, जनरेटर शेड व रैंप बना लिए हैं। पानी निकलने वाले मुख्य नाले को पूर्णतया ढक दिया गया है। बरसात होने पर पानी सड़कों पर भर जाता है। कॉलोनी में जल भराव हो जाता है। 12 मीटर वाली सड़क की चौड़ाई वर्तमान में 5-6 मीटर तक रह गयी है। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आवास विकास फेस-1 पुलिस चौकी के सामने सड़क के दोनों ओर वार्ड नंबर एक से 16 तक सभासद के घर के दोनों तरफ अतिक्रमण किया गया है। दिल्ली रोड पेट्रोल पंप के दांयी तरफ कॉलोनी के अंदर जाने वाली सड़क पर आवास विकास की सर्विस रोड पर सड़क के मध्य दुकान खोली गई है। नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए जाते हैं तो फर्जी कागजात दिखाकर हटा दिया जाता है। कागजात मेें स्थगन आदेश उस स्थल का न होकर अन्यत्र स्थल का दिखाया जाता है। कुछ लोगों ने सर्विस रोड पर जनरेटर शेड व अन्य शेड बना लिया है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed