{"_id":"6aa85e223e5ee6b5450d6556","slug":"demand-to-name-jewar-airport-after-maharshi-dayanand-saraswati-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115444-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की मांग
Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
कांठ। आर्य समाज के संस्थापक, वेदों के ज्ञाता और महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को नगर के आर्य बंधुओं ने एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से आर्य बंधुओं ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया तथा वेदों के प्रचार-प्रसार के साथ राष्ट्र जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे महान समाज सुधारक के नाम पर जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम रखा जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आर्यों ने ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम परिवर्तित कर महर्षि दयानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर आर्य समाज से जुड़े लोग काफी समय से आवाज उठा रहे हैं और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार कपिल कुमार आजाद को सौंपा।