फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to be freed from online presence

Moradabad News: ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्त कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to be freed from online presence
मुरादाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्त रखने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने इस संबंध में पदाधिकारियों को यथा संभव प्रयास का भरोसा दिलाया साथ ही मुख्य सचिव को उनकी मांगों पर विचार के लिए पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह के आह्वान पर ऑनलाइन उपस्थिति से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने एमएलसी को बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी फील्ड के कर्मचारी हैं। उनकी ऑनलाइन हाजरी को अनिवार्य करने से उनका शोषण बढ़ेगा। पदाधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्त रखने का शासनादेश जारी कराने की मांग की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजपालसिंह, जिलामंत्री मुकेश कुमार वाल्मीकि, मुन्नू सिंह, सत्यप्रकाश, सुदेश, अखिलेश, किरपाल सिंह, आशीष सोरी आदि पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed