{"_id":"6881446cb225bf8cf60253e8","slug":"demand-for-providing-cut-free-power-supply-to-council-schools-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109529-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: परिषदीय स्कूलों में कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: परिषदीय स्कूलों में कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति देने की मांग
Thu, 24 Jul 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
कांठ। गर्मी और उसम के इस मौसम में स्कूल आने वाले बच्चों की सहूलियत के लिए कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति देने की मांग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उठाई है। महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ बिजली से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया है।
बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ छजलैट इकाई के अध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कांठ के एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी ने मिला। यहां प्रतिनिधि मंडल ने बिजली समस्या को रखते हुए कहा कि इस समय गर्मी और उसम का मौसम है। परीषदीय स्कूलों में आने वाले बच्चों को बिना बिजली पढ़ाई करने में परेशानी होती है। गर्मी अधिक होने से बच्चों की तबीयत भी खराब हो जाती है। ऐसे में सुचारू रूप से कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति दी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति दी जाए, ताकि बच्चों को गर्मी व उमस से राहत मिल सके। इस संबंध में एसडीओ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन भी दिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानंद यादव, संगठन मंत्री सुशांत चौहान, उपाध्यक्ष शुभम लांबा, सुमित विश्नोई मनजीत सिंह आदि रहे।