फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for immediate reinstatement of Anganwadi worker Sarita Shakya

Moradabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता शाक्य को तत्काल बहाल करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for immediate reinstatement of Anganwadi worker Sarita Shakya
मुरादाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाकर शासन द्वारा उनको मानदेय सेवा से बर्खास्त करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रजनी दिवाकर ने कहा कि सात जून 2018 को सरिता शाक्य के साथ वार्ता में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय 9500 प्रतिमाह करने का समझौता किया था तथा उसे दो माह में लागू करने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद सरकार मुकर गई। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही से बाज आए और समझौता लागू करने के साथ सरिता शाक्य को तुरंत बहाल करे।
विज्ञापन

उन्होंने मुरादाबाद के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक व दो अक्तूबर 2023 को लखनऊ में होने वाली महापड़ाव में भारी संख्या में पहुंचने के लिए 30 सितंबर को रात आठ बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की अपील की है। बैठक में सुनीता, विनीता शर्मा, हेमलता, सुषमा, लाजवंती, विमलेश देवी, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed