फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for establishment of Trauma Center in Gajraula

Moradabad News: भाकियू शंकर ने गजरौला में ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Demand for establishment of Trauma Center in Gajraula
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर की पंचायत में गजरौला में ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग की गई है। पंचायत में किसान सम्मान निधि की राशि छह हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार सालाना किए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

भाकियू शंकर की एक पंचायत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि आजमपुर में वर्ष 2004 से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। गांव के 250 परिवारों के नाम खतौनी से हटा दिए गए है, जबकि नक्शा पांच में उनके नाम दर्ज हैं। पंचायत में सरकार से मांग की गई कि 250 परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अग्रिम कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। पंचायत में कहा गया है कि रजबपुर से ब्रजघाट तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को रोकने के लिए गजरौला में ट्रामा सेंटर की स्थापना बेहद जरूरी है। पंचायत में छुट्टा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि छुट्टा गोवंशीय पशु व बंदर आदि से फसलों की बर्बादी हो रही है। पंचायत में कहा गया कि किसान सम्मान निधि किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। इसकी धनराशि छह हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये की जानी चाहिए। पंचायत में वेव इंडस्ट्रीज से बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की गई। इस अवसर पर महावीर सिंह, शेरजमां, साबिर, निसार अहमद, रवि चौधरी, नफीस अहमद, रुद्र प्रधान, मारूफ, हरपाल सिंह, हरज्ञान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed