फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for establishing a Government Inter College in Fatehpur Bishnoi.

Moradabad News: फतेहपुर बिश्नोई में राजकीय इंटर कॉलेज बनाने की मांग

Sat, 26 Sep 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for establishing a Government Inter College in Fatehpur Bishnoi.
कांठ। क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिश्नोई में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने कांठ के विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर से मिलकर उन्हें प्रार्थना-पत्र दिया है। इनका कहना था कि गांव में वर्तमान में आठवीं तक ही सरकारी शिक्षा की सुविधा है। इसके बाद विद्यार्थियों को दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ता है, जिससे परेशानी होती है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि गांव के 41 विद्यार्थियों ने एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन राजकीय इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। फतेहपुर बिश्नोई से राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर और फरीदपुर भैंडी काफी दूर हैं। छात्राओं और अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय निर्माण के लिए उनके गांव में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। गांव में बैंक, डाकघर, सहकारी समिति, होम्योपैथिक, पशु अस्पताल, पुलिस चौकी जैसी सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए आठवीं के बाद कोई राजकीय कॉलेज नहीं है। विधायक कमाल अख्तर ने प्रतिनिधि मंडल को उनकी जायज मांग के लिए आश्वासन दिया और गांव फत्तेहपुर बिश्नोई में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना कराने के मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाने की बात कही। प्रार्थना-पत्र देने वालों में राजकुमार सिंह, विनोद कुमार, गीता, रानी, राकेश, संजना, वंशिका, सानिया, समरीन, कंचन, यश्वी, अंश, जिशु, आशु, नितिन, तानिया, अक्षय, तनु, यशी, वंश, आदिल, तनु, पलक, अंशिका, राधिका, विक्रांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed