{"_id":"5ff610f68ebc3e33dd74a17a","slug":"demand-for-eggs-reduced-due-to-bird-flu-panic-city-news-mbd375198098","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की दहशत से कम हुई अंडे की डिमांड, पशु चिकित्साधिकारियों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की दहशत से कम हुई अंडे की डिमांड, पशु चिकित्साधिकारियों को किया अलर्ट
Thu, 07 Jan 2021 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
अंडा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कई स्थानों पर बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि पशुपालन विभाग का दावा है कि जिले में इसका कोई असर नहीं है। मुर्गीफार्म में सभी पक्षी सुरक्षित हैं, लेकिन इसकी दहशत से जिले में अंडे की डिमांड 20 प्रतिशत कम हो गई है। अंडे के भाव भी 30 रुपये सैकड़ा गिर गए हैं। उधर जिले के सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अपने क्षेत्र के मुर्गी फार्म पर जाकर जांच करने और जरूरत होने पर पक्षियों के नमूने लेने को कह दिया गया है।
प्रदेश सरकार ने भी अलर्ट करते हुए सभी जनपदों के पशु चिकित्साधिकारियों ने अपने यहां के पोल्ट्री फार्मोें, उनमें मौजूद पक्षियों को सूची तैयार करने के अलावा पक्षियों की जनपद और उसके बाहर से आने और जाने वाली आपूर्ति का ब्योरा मांगते हुए निगरानी के लिए कहा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के स्तर से इस संबंध में जिले के सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अर्लट किया है।
हालांकि विभाग ने जिले में कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण आदि से इंकार किया है लेकिन दहशत के कारण लोग अंडों से कुछ परहेज करने लगे हैं जिस कारण इसकी बिक्री में कुछ कमी आई है। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में ताजपुर और भोजपुर में विभाग के अनुदानित दो बड़े मुर्गी फार्म हैं। इसके अलावा सैकड़ों छोटे बड़े मुर्गी फार्म भी चल रहे हैं। 1.16 लाख मुर्गियां हैं। करीब एक लाख अंडों का प्रतिदिन उत्पादन होता है। पोल्ट्री फार्म संचालकों के अनुसार उनके फार्म में सभी पक्षी सुरक्षित हैं लेकिन लोगों में डर की वजह से अंडे की मांग कम हुई है। इसी कारण भाव भी गिर गए हैं।
विज्ञापन
बीमारी कोई नहीं, लोगों में बस दहशत
भोजपुर स्थित पोल्ट्री फार्म संचालक गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके यहां 24 हजार मुर्गियां हैं। रोजाना 20 हजार अंडा उत्पादन होता है। उनके यहां के सभी पक्षी सुरक्षित हैं। उत्पादन भी सामान्य है, लेकिन बर्ड फ्लू की दहशत से लोग जरूर डर रहे हैं। इसी वजह से उनके अंडे की डिमांड में कमी आई है। जिन फार्मों से उनका पहले से अनुबंध है वह लोग सप्लाई ले जा रहे हैं। बाकी छोटे खरीददारों ने आपूर्ति कम की है। जिसकी भरपाई दूसरे ग्राहकों को माल बेचकर कर रहे हैं। इसी डर की वजह से भाव 30 -40 रुपये क्रेट कम हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में भी अभी तक कहीं से भी मुर्गी के मरने की सूचना नहीं है।
30 रुपये क्रेट गिरे दाम
ताजपुर के पोल्ट्री फार्म संचालक जुबैर के फार्म में 25 हजार मुर्गियां हैं। बताया कि सभी मुर्गी ठीक हैं। कहा कि इस क्षेत्र में कहीं भी ये बीमारी नहीं है लेकिन लोगों में डर बैठने लगा है। वह अंडा खाने से फिलहाल परहेज कर रहे हैं। इस वजह से मांग में कुछ कमी बनी है। माल निकालने की वजह से भाव भी घटना पड़ा। पहले 30 अंडे की केरेट 180 रुपये की थी जो तीन दिन में ही 150 पर आ गई है। कहा कि लॉक डाउन में मोटा नुकसान हुआ था। अब कुछ काम निकला था।
पक्षियों के स्वैब बरेली लैब भेजे जाएंगे
पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एंव प्रक्षेत्र के निदेशक रामगोपाल सिंह ने इस संबंध में प्रदेश भर के जिला पशु चिकित्साधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने और मुर्गी फार्म आदि स्थानों पर निगरानी और वहां पर बचाव के इंतजामों के लिए निरीक्षण करने को कहा गया है। साथ ही क्लोएकल स्वैब पैकिंग में बरेली स्थित कॉडरेड प्रयोगशाला आरवीआरआई इज्जतनगर बरेली को भेजने के लिए कहा गया है।
जिले के आंकडें
जिले में मुर्गियों की संख्या 1,16,205
अनुमानित अंडा उत्पादन 1 लाख
अंडे का रेट तीन दिन पूर्व 180 रुपये प्रति 30 नग
बुधवार का भाव 150 रुपये प्रति 30 नग
कोट
जिले में कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण आदि की जानकारी नहीं मिली है। शासन के निर्देश पर जिले के सभी पशु चिकित्सालयों को अलर्ट कर दिया गया है। उनसे अपने क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों, उनमें मौजूद पक्षियों की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही उन फार्मों में जाकर व्यवस्थाएं देखने और एहतियात के तौर पर बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा गया है। बड़े पोल्ट्री फार्म संचालकों से बात की गई तो उन्होंने सब कुछ सामान्य बताया है। अंडे का उत्पादन भी सामान्य है। दहशत की वजह से अंडे की बिक्री पर थोड़ा प्रभाव जरूर हुआ है। पोल्ट्री फार्मों की संख्या और डाटा जुटाया जा रहा है।
- डा. हरिओम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।