फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for compensation for rain-damaged crops and a revision of sugarcane prices.

Moradabad News: बारिश से खराब फसलों के मुआवजे व गन्ना मूल्य 600 रुपये करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for rain-damaged crops and a revision of sugarcane prices.
कांठ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने बारिश और तेज हवा से गन्ने व धान की फसल को हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में कांठ तहसील में बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं के साथ ही मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कई पुरानी मांगें लंबित हैं। यदि किसानों की अनदेखी की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी से मिले।
विज्ञापन

एसडीएम को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर किसानों ने पुराने गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने, पेराई सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर 18 और 27 क्विंटल की दो वैकल्पिक तौल श्रेणियां लागू करने, चीनी मिलों द्वारा पूर्व में किए गए केंद्रों के प्लेटफॉर्म बढ़ाने के वादे को पूरा कराने, तेंदुओं के बढ़ते हमलों को देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर पिंजरों की व्यवस्था करने, तहसील परिसर के सामने वीर अब्दुल हमीद रोड का पुनर्निर्माण कराने और माननगर के पास से अतिक्रमण हटाने, देहात क्षेत्रों में बिना नामांतरण चल रहे वाहनों और निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई करने, बाइक से हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाने व हीरापुर से महदूद कलमी जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी गन्ना समिति मिलों के इशारे पर किसानों की अनदेखी कर रही है। एसडीएम ने किसानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चौधरी ऋषिपाल सिंह, चौधरी दर्शन सिंह, भविष्य विश्नोई, रामकला सिंह व महेश कुमार आदि रहे।
--फोटो सं. 01, 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed