फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for action against those who filled the foundation of the temple, demonstration

Moradabad News: मंदिर की नींव पाटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, प्रदर्शन राजस्व विभाग की टीम से मंदिर की भूमि पैमाईश कर की थी चिह्नित

Sat, 30 Aug 2025 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who filled the foundation of the temple, demonstration
ठाकुरद्वारा। गांव उस्मानपुर में प्रशासन ने मंदिर की भूमि को पैमाइश के बाद चिन्हित कर दिया था। निर्माण के लिए वहां पर जेसीबी से नींव की भी खुदाई करवा दी थी लेकिन खोदी गई नींव को गांव के ही कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर पाट दिया। इसके विरोध में मंदिर से जुड़े गांवों के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम दफ्तर पर पहुंचकर विहिप के नेता साजन शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। नींव को पाटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मंदिर की भूमि की फिर से पैमाइश और नींव को खुदवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि गांव में गाटा संख्या 89 में राजस्व अभिलेखों में शिव मंदिर दर्ज है। इस भूमि की बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाईश कराकर मंदिर की भूमि को चिन्हित कर दिया था। जेसीबी से मंदिर की भूमि की नींव की भी खुदाई करवा दी थी लेकिन आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने को दी गई नींव को रात में मिट्टी डालकर पाट दिया। जिसका ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पर विरोध किया। एसडीएम से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। भूमि को फिर से नींव खुलवाने पर भी जोर दिया। एसडीएम ने संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और लेखपाल को फिर से मंदिर की भूमि अपने सामने खड़े होकर नींव खुदवाने भरवाने का आदेश दिए हैं। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पाकेश कुमार, सहकारी समिति के अध्यक्ष पति छत्रपाल सिंह, आनंद सिंह, रवि प्रकाश मुन्ना सिंह, सुरेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed