फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for a halt for the Sadbhavana Express at Sahaspur station

Moradabad News: सहसपुर स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Fri, 23 Oct 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Demand for a halt for the Sadbhavana Express at Sahaspur station
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर नगर के सहसपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को रेलवे से संबंधित अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पहले तो भाकियू तोमर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में स्टेशन रोड स्थित संगठन के मुख्य कैंप कार्यालय पर बैठक की। बैठक में क्षेत्र के किसानों की अनेक समस्याओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि रेलवे संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाए। बैठक के बाद भाकियू तोमर के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन के निर्देशन और भाकियू तोमर युवा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मोहम्मद फहीम कयूम के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता सहसपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सहसपुर के स्टेशन मास्टर को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में सहसपुर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस का सप्ताह में प्रत्येक दिन ठहराव होना स्वीकृत किए जाने, जन शताब्दी एक्सप्रेस का नाम बदलकर शताब्दी एक्सप्रेस किया जाने और ट्रेन में दीनदयाल कोच लगाए जाने की मांग उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष फहीम कयूम के अलावा मंडल प्रवक्ता महावीर सिंह अन्ना,अकील सैफी,हाजी बाबू, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद अनस, फहीम अंसारी, शाने आलम, नूर अंसारी, फहीम इदरीसी, जीशान, जहांगीर, असद, सईद, आबिद और अक्षय आदि मुख्य थे। स्टेशन मास्टर ने ज्ञापन को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed