{"_id":"614246c98ebc3eb6242a84c9","slug":"demand-draft-of-11-thousand-will-have-to-be-attached-with-the-application-form-of-ticket-in-congress-city-news-mbd402816151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में टिकट के आवेदन फार्म के साथ लगाना होगा 11 हजार का डिमांड ड्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में टिकट के आवेदन फार्म के साथ लगाना होगा 11 हजार का डिमांड ड्राफ्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदारों को कांग्रेस से टिकट चाहिए तो उन्हें आवेदन फार्म के लिफाफे के साथ ही शगुन का लिफाफा भी भिजवाना होगा। पार्टी हाईकमान की ओर से आवेदन फार्म के साथ 11 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाने की शर्त लगाई गई है। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बाकायदा पत्र जारी किया है। टिकट के लिए 25 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की जिले और प्रदेश स्तर पर जोरशोर से तैयारी चल रही है। विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा रखने वालों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। इन दावेदारों से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मिल भी चुके हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी इस संबंध में जिलाध्यक्षों के साथ लखनऊ में बैठक कर चुकी हैं।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र के साथ आवेदन के लिए फॉर्म का प्रारूप जारी किया। इसके मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने केलिए जिला मुख्यालय पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, प्रदेश स्तर पर दो लोगों को अधिकृत किया गया है। इस बार टिकट के दावेदारों को आवेदन फॉर्म के साथ सहयोग राशि 11 हजार रुपये का आरटीजीएस, डिमांड ड्राफ्ट या पे आर्डर भी देना होगा। दावेदार 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।