फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand created by creating fake facebook id of sp district president

सपा जिलाध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Demand created by creating fake facebook  id of sp district president
मुरादाबाद। साइबर ठग ने सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव का फेसबुक खाता हैक कर लिया। हैकर ने बीस लोगों को जिलाध्यक्ष के फेसबुक खाते से संदेश भेजकर रुपये की मांग की। शक होने पर लोगों ने जिलाध्यक्ष के नंबर पर कॉल करके जानकारी ली तो खाता हैक होने की जानकारी हुई। जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को शाम चार बजे के कई लोगों के फोन आए। सभी ने उनसे फोन पर बताया कि आपके फेसबुक मैसेंजर से रुपये मांगने का मैसेज मिला है। इसकी जानकारी होने पर वह हैरत में पड़ गए। उन्होंने रुपये मांगने की बात से इनकार किया। छानबीन की तो फेसबुक खाता हैक होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल संबंधित लोगों को फोन कर किसी भी अकाउंट में रुपये देने से मना कर दिया। जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से शिकायत की है। बताया कि किसी साइबर हैकर ने उनका खाता हैक किया है। प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed