फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deliver food items to the door of every house in the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में हर घर के दरवाजे तक पहुंचाएं खाद्य सामग्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Deliver food items to the door of every house in the Containment Zone
मुरादाबाद। कंटेनमेंट जोन में वायरस की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने यहां हर घर के दरवाजे तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि खाद्य सामग्री, फल और सब्जी बेचने वालों को न रोका जाए, बल्कि उन्हें प्रेरित किया जाए। उनके वाहनों को भी कर्फ्यू में चलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि खाद्य सामग्री दूध, सब्जी, अंडा, आटा, दाल, चावल, नमक, चीनी आदि की डोर स्टेप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया है कि स्थानीय मंडियों में खाद्य सामग्रियों की वल्क सप्लाई चैन को न रोका जाए। जिला प्रशासन और मंडी समितियों की ओर से वल्प मूवमेन्ट को सुगम बनाया जाए। इसके लिए कंटेनमेंट क्षेत्र में इन वाहनों में आने जाने के लिए उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खाद्य सामग्री के बिक्रेता किसान आदि को डोर स्टेप पर खाद्य सामग्री की आपूर्ति एवं विपणन के लिए प्रेरित किया जाए। नगरीय क्षेत्र में आवश्यक खाद्य सामग्री के निजी अथवा सहकारी क्षेत्र में जितने भी वल्क एवं रिटेल के विपणन स्टोर्स या किराना स्टोर हैं। जिला प्रशासन इनके माध्यम से नगर के मोहल्ले और वार्ड में स्थित कंटेनमेंट क्षेत्रों में घर घर खाद्य सामग्री वितरित कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए ई रिक्शा, ठेला, ऑटो पिकअप, ठेलियां आदि का डोर स्टेप सप्लाई चैन में उपयोग किया जाए और इनका आवागमन सुगम करने के लिए स्थानीय स्तर पर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। नगरीय क्षेत्र के आसपास के फल और सब्जी उत्पादक किसान यदि परंपरागत रूप से डोर स्टेप पर उत्पादित सामग्रियों का विपणन पूर्व से कर रहें हों तो उन्हें रोका न जाए, बल्कि इसे प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed