{"_id":"6aaafe2fd8b2fc9a210f99ce","slug":"deliberated-on-the-issues-faced-by-sugarcane-farmers-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113132-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गन्ना किसानों की समस्याओं पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गन्ना किसानों की समस्याओं पर किया मंथन
Thu, 17 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में सिरसी रोड स्थित सिरोही मिलन विहार सभागार में बुधवार दोपहर सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक बुलाई गई। बैठक में गन्ना किसानों की अनेक समस्याओं पर चर्चा हुई। दो चीनी मिलों पर बकाया गन्ना समिति का विकास अंशदान शीघ्र दिलाने की मांग उठाई गई।
बैठक की शुरुआत में गन्ना समिति बिलारी के विशेष सचिव हशमुल हसन ने सामान्य निकाय की बीती बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई जिसकी सदन ने पुष्टि कर दी। बाद में समिति सचिव ने पेराई सत्र 2025-26 में बनाए गए समिति के नए सदस्यों की सदस्यता की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा जिसे मंजूरी दे दी गई। आगामी गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना समिति से जुड़े चीनी मिलों को गन्ना क्षेत्र आरक्षण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में गन्ना किसानों ने मांग उठाई कि बीते पेराई सत्र का चीनी मिलों पर जो विकास अंशदान बकाया रह गया है वह शीघ्र चीनी मिलों से दिलाया जाए। गन्ना किसानों ने देहात इलाके के गन्ना क्रय केंद्रों पर आगामी पेराई सत्र में गन्ने पड़ी तोल की व्यवस्था बेहतर कराने, बीते वर्षों में देरी से मिले गन्ना मूल्य भुगतान का ब्याज दिलाने, बिलारी चीनी मिल के यार्ड में आगामी सत्र में गन्ना किसानों के लिए अलाव जलवाने, स्वच्छ पानी, चाय-नाश्ता और शौचालय की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह और संचालन समिति सचिव हशमुल हसन ने किया। गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजीव कुमार ने गन्ना विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। बैठक में मंचासीन गन्ना समिति के उप सभापति आराम सिंह, समिति संचालक चौधरी उदयवीर सिंह, यज्ञपाल सिंह, अतर सिंह,अमित यादव, राकेश कश्यप, बहोरन सिंह,चौधरी राजू सिंह, नरेश प्रताप सिंह, अरविंद मोहन, रामौतार सिंह यादव, महक सिंह, भयराज सिंह, हुकुम सिंह, डॉ.देवेंद्र सिंह आदि मुख्य थे।