फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deepali took over the principal's chair and Uzma became the police inspector.

Moradabad News: दीपाली ने संभाली प्रधानाचार्य की कुर्सी तो उजमा बनीं कोतवाल

Sun, 28 Sep 2025 09:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 09:19 AM IST
विज्ञापन
Deepali took over the principal's chair and Uzma became the police inspector.
कुंदरकी। क्षेत्र के मदन स्वरूप इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अजय प्रकाश शर्मा शर्मा के निर्देशन में नारी सम्मान, सुरक्षा के विषय में गोष्ठी हुई जिसमें प्रवक्ता योगेश कुमार दुबे ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं काॅलेज की मेधावी छात्रा कुमारी दीपाली ने प्रधानाचार्य जिम्मेदारी संभाली। प्रधानाचार्य के रूप से दीपाली ने कॉलेज का संचालन किया। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याएं जानी और शिक्षण व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल जटपुरा में मिशन शक्ति पंचम चरण के अंतर्गत बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी के लिए मैनाठेर कोतवाली का भ्रमण कराया गया जिसमें में प्रभारी निरीक्षक किरणपाल सिंह ने बालिकाओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट ,साइबर हेल्प डेस्क, पुरुष बंदीगृह, पोषण कक्ष, शस्त्रागार विषय में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी कुमारी आशा ने आईजीआरएस ऑनलाइन शिकायत के निराकरण की जानकारी प्रदान की एवं मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी रूबी खान ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक दिन के लिए कक्षा 7 की मेधावी छात्रा उजमा को मैनाठेर कोतवाल बनाया गया इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी, शिक्षिका प्रतिभा रानी, शिखा रस्तोगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed