{"_id":"6aaafe93e5f4adb1da0bf1f1","slug":"deep-potholes-on-the-thakurdwara-jaspur-road-residents-of-10-villages-struggle-during-their-commute-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-994660-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर गहरे गड्ढे, सफर में जूझते हैं 10 गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर गहरे गड्ढे, सफर में जूझते हैं 10 गांव के लोग
Thu, 17 Sep 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर को जसपुर (उत्तराखंड) से जोड़ने वाले मार्ग पर गहरे गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मार्ग पर दो किमी के हिस्से की स्थिति ज्यादा खराब है। इसके चलते विद्यार्थियों से लेकर आम लोगों तक हर किसी को आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ता है।
दरअसल इस मार्ग का इस्तेमाल लगभग 10 गांवों के लोग करते हैं। इसके अलावा कई स्कूल और कोचिंग भी इस रास्ते से जुड़े हैं। इस कारण इस मार्ग का खासा उपयोग है। गड्ढों के कारण छात्र-छात्राओं से लेकर अन्य लोगों को आवाजाही के समय जूझना पड़ता है। प्रभावित लोगों का कहना है कि यह सड़क पांच साल पहले बनी थी। रखरखाव पर ध्यान न दिए जाने से गहरे गड्ढों की समस्या पैदा हो गई लेकिन अब भी जिम्मेदार मरम्मत कराना जरूरी नहीं समझ रहे।
इस मार्ग पर निर्भर गांव नंगलिया नारायण निवासी शिव कुमार का कहना है कि गड्ढों के कारण यह मार्ग अब चलने योग्य नहीं रहा। सड़क किनारे नाला भी नहीं बना है। इससे सड़क पर पानी आने से गड्ढे और गहरे हो गए हैं।
विज्ञापन
फोन टावर पर काम करने वाले मुकेश कुमार ने अपना रोज का अनुभव बताते हुए कहा कि गड्ढों के कारण खतरों के बीच सफर करते हैं। जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत होनी चाहिए।
इसी मार्ग पर स्थित कॉलेज में पढ़ने वाले अतुल कुमार ने कहा कि गड्ढों के कारण हादसे का डर बना रहता है। कभी-कभी जलभराव का भी सामना करना पड़ता है।
भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. आफताब हाशमी ने लोक निर्माण विभाग की शैली पर सवाल उठाया है। कहा है कि शीघ्र इस मार्ग का निर्माण कराना चहिए।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आनंदपाल सिंह का कहना है कि ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कें विश्व बैंक क्षेत्र के अनुभाग में शामिल हो गई हैं। इस रोड पर पहले गड्ढों की मरम्मत का काम होगा फिर पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा।
कांशीराम कॉलोनी समेत गांव नंगलिया नारायण, फैजुल्लागंज, राघूवाला, मलपुरा लक्ष्मीपुर, सन्यासीवाला, तरफ दलपत, मस्तलीपुर, कटारमल, करनावाला खालसा के लोग मार्ग की खराब हालत से ज्यादा परेशान हैं।