{"_id":"6a8e000c7557ddc40c0ddbad","slug":"deep-potholes-on-ramnawala-road-even-walking-is-difficult-thakurdwara-news-c-279-mo11005-117032-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रमनावाला मार्ग पर बने गहरे गड्ढे, पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रमनावाला मार्ग पर बने गहरे गड्ढे, पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। नगर में होलिका मंदिर से रमनावाला तक जाने वाली सड़क की हालत बहुत खस्ता है। इस सड़क में दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। दो प्रदेशों को जोड़ने वाले इस सड़क की हालत करीब 10 वर्ष से खराब है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। बारिश में सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है।
इस सड़क की लंबाई करीब तीन किमी है। सड़क उत्तराखंड बॉर्डर के गांव श्याम नगर जाने वाली सड़क से मिलती है। सड़क पर हर समय भीड़ रहती है। सड़क खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
करीब एक वर्ष पूर्व प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ठाकुरद्वारा आए थे। उन्होंने ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग के चौड़ीकरण और रमनावाला मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हो सका है। इस मार्ग पर कई धार्मिक स्थल, कॉलेज और अन्य संस्थान स्थित हैं। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह का कहना है कि शीघ्र दोनों सड़कों का निर्माण होगा। उधर, लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व इस सड़क की मरम्मत हुई थी लेकिन फिर से खराब हो गई है। उनके अनुसार, इस सड़क के निर्माण के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के जेई हरेंद्र सिंह ने बताया कि 1300 मीटर सड़क के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति 29 मार्च 2026 को हुई थी। उसका टेंडर निकालने के लिए समय ही नहीं था, इसलिए उसकी स्वीकृति को निरस्त कर दिया गया। उनका कहना है कि अब फिर से इस सड़क के निर्माण का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से यह सड़क 1300 मीटर रमनावाला गुरुद्वारा तक बनेगी। जबकि आगे की 1300 मीटर सड़क का निर्माण मंडी समिति कराएगी।
फोटो 8, 9