फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Debt-ridden farmer commits suicide

कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer commits suicide
मुरादाबाद। मोहम्मदपुर ध्यान सिंह गांव निवासी एक किसान ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन बैंक कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

39 वर्षीय किसान सुलेंद्र सिंह 20 बीघा जमीन के कास्तकार थे। उनके परिवार में अब पत्नी इंद्रेश, बेटा लकी और बेटी शिवानी बचे हैं। परिजनों के अनुसार, सुलेंद्र ने दो वर्ष पूर्व घर बनाने के लिए बैंक से तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। कोरोना के चलते वह दो साल से बैंक की किस्त नहीं चुका पा रहे थे। वह कर्ज के कारण तनाव में थे। बैंक कर्ज निपटाने के लिए सुलेंद्र ने हरथला में सीमेंट की दुकान पर मजदूरी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सुलेंद्र मंगलवार रात खाना खाकर सोने चले गए थे। रात में किसी समय सुलेंद्र सिंह ने छत के पंखे पर रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। सुबह चार बजे पत्नी इंद्रेश की आंख खुली तो उनको इस जानलेवा कदम की जानकारी हुई। पत्नी को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर दोनों बच्चे जाग गए। इसके बाद घर और पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलेंद्र के भाई हरपाल सिंह ने बताया कि दो साल से खेती में कमाई नहीं हो रही थी। सुलेंद्र ने घर बनाने के लिए बैंक से तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था। वह कर्ज के चलते बहुत परेशान था। कर्ज के दबाव में उसने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

पूरा परिवार हाल ही में घूम कर आया था। पूछताछ के दौरान परिवार ने लेन-देन का कोई मामला नहीं बताया है। बैंक के कर्ज के दबाव की बात गले नहीं उतर रही है। वह कर्ज को प्रति वर्ष रिन्यूअल करा लेते थे। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण कर्ज का दबाव नहीं लग रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गणेश गुप्ता, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed