{"_id":"621539a7da0fcc5ba71e3140","slug":"debit-card-will-also-be-able-to-pay-fare-in-roadways-buses-city-news-mbd419657961","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड से भी रोडवेज बसों में चुका सकेंगे किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट कार्ड से भी रोडवेज बसों में चुका सकेंगे किराया
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन निगम ने नई इलेक्ट्रानिक टिकट मशीनों (ईटीएम) की खरीद पूरी कर ली है। अब बहुत जल्द सभी परिक्षेत्रों में ईटीएम की किल्लत खत्म हो जाएगी। मुख्यालय में नई मशीनों में डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। इसके बाद ये मशीनें सभी परिक्षेत्रों में वितरित कर दी जाएंगी। इन मशीनों की विशेषता यह है कि यात्री रोडवेज बसों में डेबिट कार्ड के जरिये भी किराये का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने की सुविधा भी यात्रियों को दी जाएगी।
पिछले वर्ष तक परिवहन निगम में आनलाइन बुकिंग और ईटीएम में डाटा फीडिंग का कार्य ट्राइमैक्स कंपनी संभाल रही थी। दस माह पहले कार्यों में अनियमितताओं के कारण परिवहन निगम ने कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया था। तब से कई बसों में कंडक्टर मैनुअल रसीद से यात्रियों को टिकट बनाकर दे रहे हैं। इस बीच टोल टैक्स दरों में वृद्धि हो जाने के कारण बची हुई ईटीएम में बढ़ा हुआ किराया फीड नहीं हो सका। इसके चलते कंडक्टरों को टिकट पर बढ़ा हुआ किराया लिखना पड़ता है। कई यात्री इसे वसूली समझते हैं और कंडक्टर से बहस करते हैं। इस तरह के कई मामले पिछले छह महीनों में सामने आ चुके हैं। ये समस्याएं मुख्यालय तक पहुंची तो नई मशीनों की खरीद की गई। नई मशीनों को गाजियाबाद और लखनऊ में ट्रायल के लिए दिया गया है। साथ ही परिवहन निगम मुख्यालय में डाटा फीडिंग का काम भी जारी है।
रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि डाटा फीडिंग में पांच माह का समय लगेगा। इसके बाद नई मशीनें मुरादाबाद परिक्षेत्र तक पहुंचेगी। नई मशीनों की इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर भी काम किया जा रहा है, जिससे रूट पर आने के बाद टिकट बनाने में देर न लगे और स्टाफ को असुविधा न हो।
विज्ञापन
मुरादाबाद परिक्षेत्र में तकरीबन 450 इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन आनी हैं। कंडक्टरों और यात्रियों के बीच बहस के मामले बढ़ते जा रहे थे। डाटा फीडिंग में चार से पांच महीने लगेंगे। इसके बाद मुरादाबाद समेत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सभी परिक्षेत्रों में नई मशीनें पहुंच जाएंगी। यात्री डेबिट कार्ड और क्यूआर कोड के जरिये भुगतान कर सकेंगे।
- दीपक चौधरी, आरएम मुरादाबाद