{"_id":"61e5d33dc0026347562ed7a7","slug":"death-of-corona-infected-elderly-467-new-positive-cases-city-news-mbd416315249","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 467 नए पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 467 नए पॉजिटिव केस
विज्ञापन
पंचायत भवन गेट के बाहर कोरोना की जांच कराती युवती। संवाद
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। जिले में कोरोना से एक और जान चली गई। तीन दिनों से टीएमयू अस्पताल में भर्ती संक्रमित बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिले में 467 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों में सहायक निर्वाचन अधिकारी और पांच एसआई शामिल हैं।
शहर के गुलाबबाड़ी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी की शिकायत थी। परिजन घर पर इलाज करा रहे थे। बाद में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। परिजनों ने जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें 13 जनवरी को टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार रात इलाज दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। इस लहर में अभी तक तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में जिले में 467 लोग संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में कुंदरकी, भगतपुर के दो-दो एसआई और जीआरपी थाने के एक एसआई शामिल हैं। इसके अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी, रेलवे के असिस्टेंट इंजीनियर, एनएचएम के डीसीपीएम और फैमिली प्लानिंग के मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं सुंदर वाटिका आर्य नगर, रामगंगा विहार, दीनदयाल नगर के एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
3409 सक्रिय केस, 356 डिस्चार्ज
जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। सोमवार को जिले में 356 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 3409 हो गई है।