फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   death of bride after three hours of marriage in temple of rampur

दर्दनाक: प्रेम विवाह के बाद मंदिर में हुई शादी, सात फेरों के तीन घंटे बाद ही दुल्हन की मौत, जानें पूरा मामला

Fri, 02 Sep 2022 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Sep 2022 12:47 PM IST
सार

रामपुर के रठौंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रेमी युगल की शादी हुई। विवाह के बाद जैसे ही नई नवेली दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
death of bride after three hours of marriage in temple of rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

रामपुर के मिलक में सात फेरे लेने के बाद ससुराल पहुंची नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना क्षेत्र के गहलुइया गांव की है। 
विज्ञापन


गुरुवार को शाम करीब चार बजे गहलुइया गांव निवासी रवि गंगवार का विवाह क्षेत्र के पजावा गदईया निवासी राजेश्वरी के साथ रठौंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ था। विवाह के बाद सभी अपने अपने घर चले गए। जैसे ही नई नवेली दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राजेश्वरी की मौत की सूचना पति रवि गंगवार द्वारा मृतका के परिजनों को दी गई। मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा रवि व उसके परिजनों पर राजेश्वरी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस राजेश्वरी का शव एवं रवि गंगवार व उसके पिता को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। तहरीर के आधार पर मिलक कोतवाली की पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पुलिस के मुताबिक राजेश्वरी रिश्ते में रवि की बहन लगती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे। परिजनों को जब राजेश्वरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई तब आनन-फानन बृहस्पतिवार को दोनों परिवारों की सहमति से राठौंडा मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed