{"_id":"5f764a658ebc3e74f6224a92","slug":"death-of-an-infected-with-corona-virus-city-news-mbd364502969","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के संक्रमित की मौत, 55 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के संक्रमित की मौत, 55 नए मरीज
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद के एक संक्रमित की गुरुवार को मौत हो गई। इसके अलावा रैपिड एंटीजन, आरटीपीसीआर और निजी लैब से 55 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। वहीं, जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 148 हो गई। जबकि संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़कर 8648 पहुंच गया है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि प्रकाश नगर मुरादाबाद निवासी 53 निवासी संक्रमित की गुरुवार शाम छह बजे मौत हो गई। संक्रमित को 28 सितंबर को भर्ती कराया गया था। ऑक्सीजन लेवल गिरने पर मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन मरीज ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को 55 कोरोना के नए मरीज भी मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन के 15 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। मझोला से दो, किसरौल से एक, हरथला से एक, भोजपुर से दो, डिलारी से चार और ठाकुरद्वारा से तीन संक्रमित मिले हैं। एंटीजन में एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी पॉजिटिव आए हैं। इनकी ड्यूटी कोविड कंट्रोल रूम में लगी थी। 40 पॉजिटिव मरीज आरटीपीसीआर, जिला अस्पताल ट्रू नेट और निजी लैब से आए हैं। इनमें कई मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं।
कोरोना मीटर
- आज के मरीज 55
- अब तक मरीज 8648
- आज की मौत 01
- अब तक मौत 148
- अब तक स्वस्थ 7215
- एक्टिव मरीज 1289
आंकड़ों का खेल, 24 घंटे में पोर्टल से कम हुए मरने वाले तीन लोग
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम और मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। सितंबर माह में दोनों में कमी भी आई है।, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर आंकड़ों की बाजीगरी होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अब तक 147 लोगों की मौत होने का आंकड़ा जारी किया था। बुधवार को प्रकाश नगर के संक्रमित की मौत होने से आंकड़ा बढ़कर 148 हो गया। पोर्टल पर बुधवार को संक्रमित की मौत जुड़ने के बजाय अब तक मृतकों का आंकड़ा 144 दर्शाया गया है।