{"_id":"6722a9bdeb9e493fb50acc94","slug":"death-of-a-constable-who-shot-himself-in-the-police-post-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-512045-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस चौकी में खुद को गोली मारने वाले सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस चौकी में खुद को गोली मारने वाले सिपाही की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाने की रोडवेज पुलिस चौकी में मंगलवार दोपहर में अपनी मंगेतर के सामने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारने वाले सिपाही कपिल कुमार (25) की बुधवार सुबह माैत हो गई। कपिल ने निजी अस्पताल में उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। कपिल की मंगेतर भी सिपाही हैं और गलशहीद थाने में तैनाती है।
मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के नागौरी गांव निवासी कपिल कुमार 2018 बैच के सिपाही थे। करीब ढाई साल से वह गलशहीद थाने में तैनात थे। इसी थाने में सहारनपुर निवासी 2021 बैच की महिला कांस्टेबल तैनात हैं। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और 10 नवंबर को सगाई होनी थी।
गलशहीद के असालतपुरा निवासी जफर पर पिछले दिनों फायरिंग हुई थी। जफर ने केस दर्ज कराया था और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांगी थी। कपिल की ड्यूटी जफर के साथ चल रही थी। मंगलवार को महिला कांस्टेबल की ड्यूटी रोडवेज पुलिस चौकी में थी।दोपहर करीब दो बजे कपिल महिला कांस्टेबल के पास पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों चौकी के अंदर मौजूद थे और कुछ पुलिसकर्मी बाहर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान कपिल ने अपनी सर्विस रायफल को सिर में सटाकर गोली मार ली। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उपचार के दौरान सिपाही की माैत हो गई है। सिपाही की आत्महत्या के मामले में महिला सिपाही से पूछताछ की जा रही है।