{"_id":"6613044b4f4d9c71540dcee7","slug":"deadly-attack-on-three-including-a-couple-for-protesting-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-377714-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जमीन कब्जे का विरोध करने पर दंपती सहित तीन पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जमीन कब्जे का विरोध करने पर दंपती सहित तीन पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में चचेरे भाइयों ने दंपती सहित तीन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि महिला के साथ छेड़खानी भी की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भाई का आरोप था कि चचेरे भाइयों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया था। इसी कारण विरोध करने पर वे चिढ़े हुए थे।
कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि स्कूल की जमीन पर पति के चाचा के परिवार ने कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद नवंबर में डीएम ने स्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। इसी को लेकर चाचा का परिवार महिला के परिवार से रंजिश रखने लगा था। चचेरे भाइयों का आरोप था कि जमीन कब्जामुक्त कराने में महिला से परिजनों की भूमिका रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर खाना बना रही थी। मेरे पति व देवर खेत से काम करने के बाद वापस आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे पति के चेचेरे भाई उनका बेटा और महिलाएं मेरे घर में घुस आए। उनके हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचा था। घर में घुसते ही उन्होंने मेरे पति व देवर के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चचेरे भाइयों ने उसके पति के सिर पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। देवर और मैंने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन, इसी बीच चेचेरे भाई ने अपने अंटी से तमंचा निकाल कर देवर के सिर पर हमला कर दिया। दाएं हाथ पर धारदार हथियार से शिव सहाय ने हमला किया। हमले के कारण दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। इस बीच पति के चचेरे भाई ने उसको बुरी नियत से पकड़ लिया। आरोप है कि उसने अश्लील हरकतें की।
विरोध करने पर उसने कपड़े फाड़ दिए। उसने तत्काल 112 नंबर पर कॉल की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का इलाज कराने के लिए पुलिस लेकर गई। पुलिस ने तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पति के काफी गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया। देवर के दाएं हाथ में पांच टांके लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। इस मामले में जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।