फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of teenager found

चौबीस घंटे बाद मिला रामगंगा में डूबी किशोरी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

नागफनी क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबी तेरह वर्षीय किशोरी का शव चौबीस घंटे बाद मंगलवार शाम लाल मंदिर के सामने घाट के पास मिला।तभी रामगंगा नदी किनारे की ढांग टूट गई थी।सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
deadbody of teenager found

विस्तार

मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबी तेरह वर्षीय किशोरी का शव चौबीस घंटे बाद मंगलवार शाम लाल मंदिर के सामने घाट के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

नागफनी के नवाबपुरा सैनी वाली बस्ती निवासी पप्पू सैनी की पत्नी राखी और तेरह वर्षीय दूसरे नंबर की बेटी निशा रामगंगा पार पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। शाम करीब चार बजे राखी खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान बेटी रामगंगा नदी में पानी लेने चली गई। तभी रामगंगा नदी किनारे की ढांग टूट गई थी। जिससे किशोरी नदी बह गई थी। राखी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए थे। रामगंगा नदी में तलाश की गई थी, लेकिन रात होने की वजह से सफलता नहीं मिल पाई थी। मंगलवार सुबह से ही रामगंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम किशोरी की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे लाल मंदिर के सामने घाट के पास किशोरी का शव मिल गया। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed