फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of youth found on the side of railway track

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on the side of railway track
मुरादाबाद। हकीमपुर चौकी क्षेत्र में रेलवे लाइन के निकट एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी बाइक सवार दीपक (22) सुबह घर से करीब 700 मीटर दूर रेलवे लाइन किनारे स्थित गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। उनके ताऊ जसविंदर ने बताया कि एक गठ्ठर अगोला करीब दस बजे वह घर पर रख गया था। उसके बाद वह अगोले का दूसरा गठ्ठर लेने खेत में गया था, लेकिन लौटा नहीं। थोड़ी देर बाद उसका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़े होने की सूचना मिली। उन लोगों ने मौके पर पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौैंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ जसविंदर ने बताया कि दीपक की बाइक गन्ने के खेत में मिली है। उसका कहना है कि दीपक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई अथवा अन्य किन्हीं कारणों से इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दुर्घटना में लगी चोट से हुए रक्तस्राव से बताई गई है। पुलिस का दावा है कि ट्रेेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed