{"_id":"65526c18afe02a122f0660ca","slug":"dead-body-of-school-director-found-in-suspicious-condition-in-room-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: संदिग्ध हालत में स्कूल संचालिका का कमरे मे मिला शव, पोस्टमार्टम में नहीं हुआ मौत का कारण स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: संदिग्ध हालत में स्कूल संचालिका का कमरे मे मिला शव, पोस्टमार्टम में नहीं हुआ मौत का कारण स्पष्ट
Tue, 14 Nov 2023 12:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:04 AM IST
सार
स्कूल संचालिका की मौत की सूचना पाकर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हईवे महेश चंद्र गौतम और पाकबड़ा पुलिस फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा कस्बे के कैलसा रोड स्थित निजी स्कूल की संचालिका की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस स्कूल मैनेजर समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है। मूल रूप से बिहार के पटना शहर निवासी विमला कुमारी (55) 13 साल से पाकबड़ा में रह रही थीं। वह पहले एक शिक्षिका के रूप में काम करती थी। लेकिन दस साल पहले उन्होंने पाकबड़ा के कैलसा रोड मोहल्ले में सिनेमा हॉल के पास डॉन वास्को एकेडमी नाम से स्कूल खोल लिया था।
विज्ञापन
स्कूल में ही विमला कुमारी रहती थीं और उसने साथ स्कूल में काम करने वाली एक शिक्षिका अनिता सक्सेना भी रहती थी। स्कूल संचालिका की मौत रविवार सुबह हो गई थी। वह अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी। स्कूल संचालिका के भाई मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने पाकबड़ा पहुंच कर विमला कुमारी की मौत की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
उनकी बहन की मौत रविवार की सुबह हो गई थी। जबकि स्कूल मैनेजर अबीदुर सुमान उर्फ उर्फ बब्बू ने नहीं दी। उसकी दूसरी बहन श्वेता ने विमला कुमारी को दिवाली की बधाई देने के लिए फोन किया तो बब्बू ने कॉल रिसीव की थी और छोड़ी देर में बात कराने की बात कहकर कॉल काट दी थी।
इसके बाद उसने अपने फोन से विमला कुमारी मौत की सूचना दी। भाई का आरोप है कि 12 घंटे तक उनकी बहन की मौत की जानकारी को छिपाया गया। सोमवार सुबह भाई पाकबड़ा पहुंचा और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।
स्कूल संचालिका की मौत की सूचना पाकर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हईवे महेश चंद्र गौतम और पाकबड़ा पुलिस फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।