फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of an unknown girl found in Majhola area of Moradabad police took action

निर्दयी कातिल: युवती के चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर रेलवे फाटक के पास फेंकी लाश

Sun, 17 Jul 2022 04:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Jul 2022 04:47 PM IST
सार

मझोला थाना इलाके में विसुनपुर रेलवे फाटक के समीप एक अज्ञात युवती की लाश पड़ी मिली है। युवती की उम्र तकरीबन 21 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। युवती के शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Dead body of an unknown girl found in Majhola area of Moradabad police took action
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के विसुनपुर रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात (21) युवती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसके चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके का मुआयना किया। पुलिस घटना को ऑनर किलिंग से जोड़ कर घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयबी नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। युवती के शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। इस दौरान शव को देखने के लिए पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास के जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed