{"_id":"5e10fa048ebc3e88163390e5","slug":"dead-body-city-news-mbd335173164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स टैक्स कर्मचारी के बेटे का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स टैक्स कर्मचारी के बेटे का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के बेटे नरेंद्र का शव शनिवार सुबह कांठ रोड पर रॉयल बैंक्वेट हाल के बाहर पड़ा मिला। उसकी जेब से मिली एक डायरी में दर्ज नंबरों पर कॉल करके पुलिस उसकी शिनाख्त कर सकी। नरेंद्र रतूपुरा डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को वह अपने दोस्तों के पास नजीबाबाद गया था। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे तक उसने फोन पर पिता से बात की थी। इसके बाद उसका नंबर बंद हो गया। छात्र की जेब से नशे में इस्तेमाल होने वाले कुछ कैप्सूल मिले हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। जहर की आशंका में नरेंद्र का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में सुंदर नगर भूतखेड़ा निवासी वीरेंद्र पाल सिंह वाणिज्यकर विभाग में खंड सात के डिप्टी कमिश्नर के स्टेनो हैं। वह परिवार समेत रामगंगा विहार में ही बने सेल्स टैक्स के सरकारी आवास में रहते हैं। वीरेंद्र ने बताया कि उनका बड़ा बेटा नरेंद्र गुरुवार को नजीबाबाद अपने दोस्तों के पास गया था। शुक्रवार को उसने बताया था कि वह बस से मुरादाबाद वापस आ रहा है। वीरेंद्र के मुताबिक शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे नरेंद्र से आखिरी बार बात हुई थी तब उसने बताया था कि वह धामपुर में है। इसके बाद उसका नंबर बंद हो गया। परिजनों ने अपने पैतृक गांव और रिश्तेदारियों में उसकी खोज की लेकिन पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज रामगंगा विहार अंकुर मलिक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव कांठ रोड पर हरथला चौकी के सामने स्थित रॉयल बैंक्वेट हाल के आगे पड़ा था। उसकी जेब में एक बंद फोन, डायरी और कुछ कैप्सूल थे। डायरी के नंबरों पर कॉल की तो युवक की शिनाख्त नरेंद्र के रूप में हुई। वीरेंद्र का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है इसलिए उन्होंने रिपोर्ट नहीं लिखाई है। उन्होंने बताया कि हो सकता है उनके बेटे ने दोस्तों के साथ कुछ नशा कर लिया और उसकी ओवरडोज को बर्दाश्त नहीं कर सका हो। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने भी जहर की आशंका में बिसरा सुरक्षित रखा है। नरेंद्र की जेब से जो कैप्सूल निकले हैं वह पेट दर्द में इस्तेमाल होते हैं। इनकी ज्यादा डोज नशे में भी इस्तेमाल होती है। सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का कहना है कि युवक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी।