{"_id":"697d1b43c5e05f6d510a5b9e","slug":"ddo-asked-for-records-to-investigate-mass-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-824194-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सामूहिक विवाह की जांच के लिए डीडीओ ने मांगे रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सामूहिक विवाह की जांच के लिए डीडीओ ने मांगे रिकार्ड
विज्ञापन
मुरादाबाद। सामूहिक विवाह की जांच के लिए डीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से पूरा रिकॉर्ड मांगा है। रिकॉर्ड मिलने के बाद जांच शुरू की जाएगी।
सीडीओ ने कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह की शिकायत पर सामूहिक विवाह की जांच करने के लिए एक टीम गठित की है। इस टीम के प्रमुख अधिकारी डीडीओ जीबी पाठक बनाए गए हैं। दिसंबर 25 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुद्धि विहार मैदान और जीरो प्वाइंट आर्केडिया में 1600 से अधिक जोड़ों का विवाह जिला प्रशासन की देखरेख में कराया गया था।
इस कार्यक्रम के बाद विधायक ने प्रभारी मंत्री की बैठक में अनियमितता बरतने का मुद्दा उठाया था। सीडीओ ने बताया कि कुंदरकी के साथ जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों के जोड़ों की हुई शादियों की जांच कमेटी करेगी। इसमें स्थानीय एसडीएम को भी शामिल किया गया है। विधायक का आरोप है कि आर्केडिया में हुए सामूहिक विवाह में ठेकेदारों ने गड़बड़ी की है।
पूरा सामान जोड़ों को वितरित नहीं किया गया है। इसके पहले भगतपुर ब्लॉक भी सामूहिक विवाह विवादों के घेरे में रहा है। जांच के दौरान भगतपुर ब्लॉक में 20 जोड़ों के विवाह में गड़बड़ी प्रकाश में आई थी।