फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DCM hits a couple riding a scooter, woman dies

Moradabad News: स्कूटी सवार दंपती को डीसीएम ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 27 Dec 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 27 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
DCM hits a couple riding a scooter, woman dies
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। डींगरपुर रोड पर हासमपुर चौराहे के पास शुक्रवार की शाम चार बजे डीसीएम ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर कलां निवासी ध्यान सिंह (45) किसान हैं। उनकी बेटी सोनम पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव में रहती है। ध्यान सिंह अपनी पत्नी प्रवेश देवी(45) के साथ बेटी सोनम के घर गई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पति-पत्नी स्कूल से घर लौट रहे थे। पाकबड़ा- डींगरपुर मार्ग पर हाशमपुर चौराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रवेश देवी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि ध्यान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि ध्यान सिंह के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को पकड़ कर और दोनों वाहनों को थाने भिजवा दिया। प्रवेश देवी की दो बेटियां और एक बेटा हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed