{"_id":"61bce6c245b0fe712443e1e6","slug":"dayanand-degree-college-became-the-winner-by-defeating-bareilly-college-moradabad-news-mbd4129643134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज को हराकर दयानंद डिग्री कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज को हराकर दयानंद डिग्री कॉलेज बना विजेता
विज्ञापन
मुरादाबाद। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को दयानंद डिग्री कॉलेज मुरादाबाद में हुआ। विवि की छात्राओं के लिए आयोजित इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उमाकांत गुप्त द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि संतोष रानी गुप्ता और प्राचार्या डॉ. जौली गर्ग रहीं। इस प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध आठ महिला कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला सेमीफाइनल दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय मुरादाबाद और साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली के बीच खेला गया। इसमें दयानंद की टीम ने विजय प्राप्त कर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरा सेमीफाइनल बरेली कॉलेज बरेली और एसआरएमएस बरेली के बीच खेला गया। इसमें बरेली कॉलेज जीता। इसके बाद फाइनल मुकाबला दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय मुरादाबाद और बरेली कॉलेज बरेली के बीच खेला गया। इसमें दयानंद की टीम ने बरेली कॉलेज को 10-08 से परास्त कर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 30 दिसंबर से दो जनवरी 2022 तक चित्तकारा विश्वविद्यालय राजपुरा में होने वाली नॉर्थ जोन की अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। समापन सत्र में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्राचार्या ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ. नीरज कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय द्वारा नामित एक्सपर्ट सोनेंद्र श्रोत्रिया ने खेल की बारीकियों से खिलाड़ियों को अवगत कराया। इस दौरान केजीके कॉलेज के डॉ. अनिल चौहान, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की खेल समिति से डॉ. सीमा महिंद्रा, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अनुराधा सिंह और डॉ. कंचन सिंह, एमएच कॉलेज से डॉ. मनीष भट्ट, चीफ रेफरी फिरोज खान आदि उपस्थित रहे।