{"_id":"5e25f6648ebc3e4b41026f50","slug":"daughters-gave-shoulder-to-father-bier-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा और मुखाग्नि, देखने वालों की आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा और मुखाग्नि, देखने वालों की आंख हुई नम
Tue, 21 Jan 2020 12:20 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ी बेटी हेमलता ने दिया पिता को मुखाग्नि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता को न केवल कंधा दिया, बल्कि मुखाग्नि भी दी। यह देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। ज्वालानगर रफत कॉलोनी निवासी भोजराज सिंह (82 वर्ष) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पांच पुत्रियां हैं। विवाहित बड़ी बेटी हेमलता वर्मा और प्रभा वर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका हैं।
विज्ञापन
मधु वर्मा शिक्षामित्र हैं, अन्य दो बेटियां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। भोजराज सिंह दो माह से बीमार थे। वह मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार रात ग्यारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अन्य परिजनों से मशविरे के बाद बेटियों ने अंतिम संस्कार का निर्णय लिया। बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और बड़ी बेटी हेमलता वर्मा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
बेटियों का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाई। इस वजह से दो बेटियां सरकारी सेवा में हैं। अब हमारी जिम्मेदारी थी कि हम अपने पिता को अंतिम विदाई दें।
विज्ञापन