फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughters from Rampur Ghoghar, Thakurdwara, and Surjannagar Shine in Athletics

Moradabad News: एथलेटिक्स में छाईं रामपुर घोघर, ठाकुरद्वारा, सुरजननगर की बेटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Daughters from Rampur Ghoghar, Thakurdwara, and Surjannagar Shine in Athletics
ठाकुरद्वारा। ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुरजननगर, ठाकुरद्वारा और रामपुर घोघर की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। विजेता छात्राओं की सभी ने खूब सराहना की।
विज्ञापन

यह आयोजन बृहस्पतिवार को नगर के शिवहरि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य आशा रानी ने कराई। परिणाम साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अंडर-14 चक्का फेंक में जीआईसी रामपुर घोघर की मनजीत प्रथम और आरती द्वितीय स्थान पर रहीं। आरती ने गोला फेंक में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामपुर घोघर की मनजीत द्वितीय रहीं। ऊंची कूद में रामपुर घोघर की रीनू और ठाकुरद्वारा की गोसिया विजेता रहीं। सौ मीटर दौड़ में रामपुर घोघर की आरती ने पहला और ठाकुरद्वारा की गोसिया ने दूसरा स्थान पाया। गोसिया ने 200 मीटर दौड़ में भी जगह बनाई और प्रथम स्थान पाया, जबकि रामपुर घोघर की आरती द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 के मुकाबलों में चक्का फेंक की स्पर्धा में सुरजननगर के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की जिया प्रथम और रामपुर घोघर की संजना कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में सुरजन नगर की जिया प्रथम और रामपुर घोघर की लवी द्वितीय, ऊंची कूद में ठाकुरद्वारा की खुशबू प्रथम और सुरजन नगर की कशिश द्वितीय रहीं। लंबी कूद में ठाकुरद्वारा की साहनी प्रथम और सुरजन नगर की पूजा द्वितीय, भाला फेंक में रामपुर घोघर आलिया प्रथम और ठाकुरद्वारा की ईशा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में ठाकुरद्वारा की अनाम प्रथम और रामपुर घोघर की मीनाक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में ठाकुरद्वारा की खुशबू ने पहला और एसपीएसएम इंटर कॉलेज की आयुषी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में एसपीएसएम की दीप शिखा ने प्रथम और रामपुर घोघर की मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


अंडर-19 के चक्का फेंक में सुरजननगर की निशा प्रथम और रामपुर घोघर की मनीषा द्वितीय रहीं। गोला फेंक में ठाकुरद्वारा की अर्शी ने प्रथम और सुरजननगर की निशा ने द्वितीय स्थान पाया। ऊंची कूद में सुरजननगर की भावना प्रथम और ठाकुरद्वारा की अर्शी द्वितीय रहीं। लंबी कूद में ठाकुरद्वारा की नूरीश प्रथम और सुरजननगर की निशा द्वितीय विजेता रहीं। सौ मीटर दौड़ में सुरजननगर की हिमानी पहले और रामपुर घोघर की पूजा दूसरे नंबर पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में ठाकुरद्वारा की मीनू पहले और रामपुर घोघर की पूजा दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में ठाकुरद्वारा की अर्शी प्रथम और रामपुर घोघर की मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed