फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughters are taking steps to join the army, showed their strength in the physical examination

Moradabad News: सेना में जाने को बेटियां बढ़ा रहीं कदम, शारीरिक परीक्षा में दिखाया दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Daughters are taking steps to join the army, showed their strength in the physical examination
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी कर बहन ने मुझे कबड्डी की खिलाड़ी बनाया। कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश स्तर तक खेली हूं। अब मेरा सपना सेना में जाने का है, ताकि देश के लिए कुछ कर सकूं। यह कहना है हिंदू कॉलेज में एनसीसी का फिजिकल टेस्ट देने आई छात्रा कनक शर्मा का। जब उससे एनसीसी में आने का मकसद पूछा तो उसकी जुबान पर एक ही शब्द था कि पिताजी का आखिरी सपना था कि उनकी बेटियां देश के लिए कुछ करें। बड़ी बहन भी एनसीसी कैडेट थी, लेकिन परिस्थितियों की वजह से वह आगे नहीं बढ़ सकीं। अब मैं इस सपने को पूरा करूंगी।
हिंदू कॉलेज में एनसीसी को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखा। मंगलवार को नवीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा थी। 20 मिनट में 50 सवालों के लिखित जवाब दिए। कॉलेज में निधारित 42 सीटों पर दाखिला के लिए एक अगस्त से 12 अगस्त तक पंजीकरण करवाए गए थे। इसमें 120 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था। करीब 20 छात्राएं ऐसी रहीं, जिनका तारीख निकल जाने की वजह से पंजीकरण नहीं हो पाया। इनके लिए दोबारा से पंजीकरण खोले गए हैं। अब छात्राएं 18 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकती हैं। 22 अगस्त को मेरिट प्रदर्शित की जाएगी। इस दौरान सूबेदार नंदकिशोर, पंचपन, नंदू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शारीरिक दक्षता परीक्षा में दिखाया दम
एनसीसी में दाखिला के लिए छात्राओं की आंखों की जांच, लंबाई और वजन की जांच करने के बाद उनसे पुशअप्स व अन्य एक्सरसाइज करवाईं। छात्राओं में इस कदर जोश था कि करीब 40 छात्राओं ने निर्धारित पुशअप्स से भी ज्यादा कर लिए थे। दो किलोमीटर की दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सेना की वर्दी पहनना हर किसी का सपना होता है। एनसीसी से नेतृत्व क्षमता के साथ आत्मविश्वास आता है। इसके अलावा सरकारी नौकरी में जाने के रास्ते खोलती है। मुझे कार्यक्रम होस्ट करने का शौक है।
कोमल शर्मा, छात्रा

मैं सेना या पुलिस में जाने के लिए तैयारी कर रही हूं। सेना की वर्दी मुझे शुरू से ही पसंद है। एनसीसी से जीवन में अनुशासन की सीख मिलती है। मेरा सपना है कि राजपथ पर होने वाली परेड में हिस्सा लेकर अपने परिजनों का नाम रोशन कर सकूं।

चंचल, छात्रा

पिछले दो वर्ष में एनसीसी के लिए छात्राओं में उत्साह बढ़ा है। पिछले वर्ष 67 छात्राओं ने पंजीकरण किया था और इस बार 120 पंजीकरण हो चुके हैं। सेना के अलावा जो छात्राएं मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहती हैं, वह भी एनसीसी लेती हैं। क्याेंकि एनसीसी सी प्रमाण पत्र धारक को दाखिला में वेटेज मिलता है।
मेजर डॉ. मीनू मेहरोत्रा, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed