{"_id":"62572088cc845c7c373558c5","slug":"daughter-killed-by-father-and-brother-city-news-mbd4246797160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची छात्रा को पिता और भाई ने कुल्हाड़ी और चाकू से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची छात्रा को पिता और भाई ने कुल्हाड़ी और चाकू से काट डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह प्रेमी के घर पहुंची छात्रा को पिता और भाई ने कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर केस दर्ज कर पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा का गांव निवासी दूसरी बिरादरी के बीस वर्षीय युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार देर रात किसी समय छात्रा प्रेमी के घर पहुंच गई थी। प्रेमी ने उसे कमरे में बंद कर लिया था। बुधवार सुबह छह बजे युवक की बहन छत से नीचे आई तो उसने कमरे में छात्रा को देख लिया। उसने इसकी जानकारी अपनी भाभी, दूसरे भाई और पिता को दी। छात्रा को घर में देख युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। युवक का पिता प्रधान पति के घर पहुंचा और उसे पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवक का पिता छात्रा के घर पहुंचा और उसके पिता को बताया कि उसकी बेटी हमारे घर में बैठी है। वह मेरे बेटे से शादी करने की जिद कर रही है। उसे समझाकर घर ले आइए। पिता, मां और भाई ने युवक के पिता से से कहा कि वह बेटी को समझाकर घर भेज दें। प्रधान और अन्य ग्रामीणों के समझाने के बाद भी छात्रा ने घर लौटने से इनकार कर दिया। इसी बीच छात्रा के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने भी छात्रा को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच छात्रा के पिता और भाई हाथों में कुल्हाड़ी और चाकू लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छात्रा कमरे से बाहर खींच लिया और बरामदे में कुल्हाड़ी व चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। छात्रा का लहूलुहान शव देख युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने भी मौके पर मुआयना किया और ग्रामीणों से चश्मदीदों से पूछताछ की। बुधवार शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
--------------------------
भोजपुर के गांव में घटना हुई है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर छात्रा के पिता, भाई और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। छात्रा के गांव के ही युवक से प्रेम संबंध थे। इससे नाराज होकर पिता और भाई ने छात्रा की हत्या की है।
विज्ञापन
बबलू कुमार, एसएसपी
---------------------
दसवीं में फेल होने के बाद युवक ने छोड़ दी पढ़ाई
मुरादाबाद। गांव वासियों के मुताबिक, युवक और छात्रा अलग अलग बिरादरी से हैं। पिछले दो साल से दोनों के बीच संबंध चल रहे थे। युवक दसवीं कक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। जबकि छात्रा दसवीं में पास हो गई थी और उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। बावजूद इसके दोनों के संबंध बरकरार रहे। युवक अपने पिता और भाई के साथ खेतीबाड़ी का कार्य करता है।