फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughter in law strangles 75 year old mother in law to death in moradabad

कलयुगी बहू: सास से छुटकारा पाने के लिए ले ली उसकी जान, पति के घर से बाहर जाते ही बुजुर्ग का दबा दिया गला

Sun, 28 May 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2023 01:47 AM IST
सार

बुजुर्ग की मौत की सूचना पर परिजन जुटे तो उसके गले पर निशान देखकर हैरान रह गए। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहु के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Daughter in law strangles 75 year old mother in law to death in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में बहू ने 75 वर्षीय सास की गला दबा कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत की सूचना पर परिजन जुटे तो उसके गले पर निशान देखकर हैरान रह गए। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहु के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव निवासी आबिद हुसैन ने पुलिस को तहरीर में बताया मेरी बहन महसर जहां (75) पत्नी फिदा हुसैन निवासी काजीपुरा शुक्रवार की रात घर पर अकेली थी। मेरा भांजा कलियर शरीफ गया हुआ था। मेरी बहन के साथ मेरे भांजे सद्दाम की पत्नी भूरी घर पर थी।उसने रात को किसी समय मेरी बहन महसर जहां की गला दबा कर हत्या कर दी है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सास से चाहती थी छुटकारा, इसलिए मार डाला
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बहू हिरासत में ले लिया है।उससे पूछताछ की गई तो बताया कि वह अपनी बूढ़ी सास से परेशान हो चुकी थी। इसलिए उससे छुटकारा पाना चाहती थी। जब उसके पति कलियर शरीफ चले गए। वह सास के साथ घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर मैंने सास की गला घोट कर हत्या कर दी और लोगों को बताया कि मेरी सास की मौत बीमारी के कारण हो गई है।

तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार मीना, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed