फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughte fifth culprit arrested main accused Vikesh uncle sent jai

Moradabad: बिटिया का पांचवां गुनहगार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विकेश के चाचा को भेजा जेल, पिता भी गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

कुंदरकी के गांव में रविवार को 12वीं की छात्रा ने छेड़खानी से तंग और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से दुखी होकर दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
Daughte fifth culprit arrested main accused Vikesh uncle sent jai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुरादाबाद में बिटिया को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पांचवां आरोपी प्रमोद भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद मुख्य आरोपी विकेश का पिता है जबकि उसके चाचा बबलू को बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। कुंदरकी के गांव में रविवार को 12वीं की छात्रा ने छेड़खानी से तंग और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से दुखी होकर दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन

 

सोमवार सुबह इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी विकेश, इमरत सिंह और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने विवेचना के आधार पर केस में मुख्य आरोपी विकेश के पिता प्रमोद का नाम शामिल किया है। कुंदरकी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। उधर छात्रा के घर पर पुलिस की चौकसी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed