फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   darkness on roads and streets

सड़क, गलियों में अंधेरा, नगर निगम के स्टॉक में 600 स्ट्रीट लाइटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
darkness on roads and streets
मुरादाबाद। नगर निगम के स्टॉक में रोशनी के भरपूर इंतजाम हैं, इसके उलट महानगर की अधिकांश सड़के और गलियां में शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं। स्टेशन रोड पर लगी जिस विक्टोरिया लाइट की खूबसूरती को लेकर नगर आयुक्त ने बुधवार नगर निगम की बोर्ड की बैठक में कसीदे पढ़े थे उसका बुरा हाल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में इनमें से अधिकांश लाइटें खराब मिलीं। दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल पर भी कुछ लाइटें खराब हैं। जिपं अध्यक्ष शैफाली सिंह के आवास के निकट लगी हाईमास्ट लाइट की चार में से दो लाइटें खराब हैं तो पार्कर रोड चौराहा और फव्वारा चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट भी काम नहीं कर रही है। शहर के इन प्रमुख मार्गों व चौराहों पर लगी इन लाइटों से कहीं खराब स्थिति शहर के मोहल्लों व कॉलोनियों की है। इसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्ग और गलियां रात में अंधेरे को डूबी रहती हैं। ठंड और कोहरे के कारण ऐसी गलियों व मार्गों पर आवागमन में लोगों को काफी परेशानी होती है। यह हाल तब है जब नगर निगम के स्टॉक में 600 स्ट्रीट लाइटें मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed