फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dangers lurk at every step in the market dangling wires here

Moradabad News: बाजार में कदम कदम पर खतरे...कहीं झूल रहे तार कहीं टेढ़े हुए खंभे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dangers lurk at every step in the market dangling wires here
मुरादाबाद। कोचिंग सेंटर, होटलों में ही आग लगने के खतरे नहीं हैं बल्कि शहर के प्रमुख बाजारों में भी कदम कदम पर खतरे हैं। बाजारों में बिजली के तार झूल रहे हैं। इनके बोझ के कारण खंभे तक टेढ़े हो गए। जिनसे बीच बीच में निकलने वाली चिंगारियों को देखकर दुकानदार भी घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के गुरहट्टी चौराहे से लेकर गंज बाजार, सराफा बाजार, सब्जी मंडी, नीम का प्याऊ, टाउन हाल चौराहा, चौमुखा पुल, बर्तन बाजार, मंडी चौक, बुधबाजार, सुपर बाजार, कोठीवाल नगर, खुशहाल नगर, एस कुमार चौराहा, नागफनी, दीवान का बाजार में सड़कों के दोनों साइडों में दुकानों के ऊपर बिजली के तार झूल रहे हैं। जिससे आए दिन चिंगारी निकलती रही और आग लगने का खतरा बना रहता है। हैरानी की बात है कि गुरहट्टी चौराहे से लेकर गंज बाजार तक नए खंभे लगा दिए गए हैं लेकिन अब तक तारों को शिफ्ट नहीं किया गया है। कोठीवाल नगर में तो ऐसा हाल है कि दीवारों के सहारे ही तार लगे हुए हैं। जिससे हादसा होने का डर हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन



दो माह हो गए नए खंभे लगाए हुए लेकिन अब तक तारों को शिफ्ट नहीं किया गया है। दुकानों के ऊपर से तार झूल रहे हैं। कई बार बिजली विभाग में इसकी शिकायत कर दी गई लेकिन फिर भी तारों को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरकान, दुकानदार, गंज बजार
--
पुराने खंभे से लटके तार बिल्डिंग से सट गए हैं। कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अंकुर, दुकानदार, गंज बाजार
---
बाजार में तार इस तरह झूल रहे हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है। दुकानदार और ग्राहकों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। इस ओर विभाग को ध्यान देना चाहिए।
मनीष गोयल, सराफ
---
दुकानों के ऊपर तारों का जाल बना हुआ है। खंभों की हालत भी ऐसी हो चुकी है कि कभी टूट सकते हैं।
आरिफ, डेयरी संचालक, जीआईसी
--
आए दिन तारों में चिंगारी निकलती रहती है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। चेकिंग के लिए टीमें आती हैं लेकिन बिजली लाइनों को ठीक करने नहीं आते हैं।

फुरकान खान, फल व्यापारी, जीआईसी

कई स्थानों पर विद्युत लाइनों को अंडर ग्राउंड किया गया है। इसके अलावा जहां से शिकायत आती है वहां टीमों को भेजकर खंभों से तारों को दुरुस्त कराया जाता है। हमारी टीमें पेट्रोलिंग भी करती हैं।
प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed