{"_id":"69558b01072adca6470cc2ba","slug":"dance-in-clubs-prayers-in-churches-a-happy-new-year-is-everyones-wish-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-802851-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: क्लबों में डांस, चर्चों में हुई प्रार्थना, शुभ नववर्ष ही सबकी कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: क्लबों में डांस, चर्चों में हुई प्रार्थना, शुभ नववर्ष ही सबकी कामना
विज्ञापन
मुरादाबाद। न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए। खुदा करे कि नया साल सबको रास आए। फरियाद आजर का यह शेर बेशक सबको याद न हो लेकिन बीती रात से जनवरी की इस पहली सुबह तक सबको होठों बात और मन में कामना यही है। 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही शहर का आसमान सतरंगी रोशनी में नहा गया।
आतिशबाजी के साथ होटलों में पार्टियों का दौर शुरू हो गया। गिरिजाघरों में घड़ियाल के साथ प्रार्थनाओं की ध्वनि संगीत के साथ गूंजने लगी। क्लबों में संगीत की धुन पर युवा डांस फ्लोर पर झूमते नजर आए। नया साल शुभ और मंगलमय हो, सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। देर रात तक डीजे पर थिरकते कदमों से पूरा शहर जश्न में डूबा रहा। नववर्ष के स्वागत के लिए बुधवार सुबह से ही शहरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। कोई सजावट का सामान, कोई उपहार तो कोई केक खरीदता नजर आया। शाम होते ही शहर के विभिन्न चर्चों, रेस्टोरेंट्स, क्लब, मोहल्लों और सोसायटियों में नववर्ष की पूर्व संध्या का उत्सव शुरू हो गया। अंधेरा हुआ तो पूरा शहर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा।
रामगंगा विहार, एमडीए, बुद्धि विहार, रामपुर रोड, दिल्ली रोड, सिविल लाइन स्थित होटलों में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां कोई अपने दोस्तों तो कोई अपने साथी साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान पार्टी में गानों की धुन पर डांस करके और ड्रिंक्स व डिनर कर नए साल का स्वागत किया। कई लोगों ने अपनी कॉलोनियों में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मां भगवती का जागरण कराया। सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन व कंबल वितरित किए। केक काटकर नववर्ष 2026 का स्वागत किया।00
विज्ञापन
नए साल के जश्न को कैमरे में किया कैद
जिस उत्साह के साथ शहरवासियों ने नए साल का जश्न मनाया उसी उत्साह के साथ वह इस पल को कैमरे में कैद करते हुए नजर आए। कोई आसमान में हो रही आतिशबाजी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आया, तो कोई रेस्टोरेंट में हुई हैप्पी न्यू ईयर 2026 की डेकोरेशन के साथ सेल्फी लेते नजर आया।
00
चर्च में वॉच नाइट सर्विस के साथ हुआ नए साल का स्वागत
नए साल के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न चर्चों में वॉच नाइट सर्विस का आयोजन किया गया। रात 10:30 बजे से चर्चों में वॉच नाइट सर्विस की शुरुआत हो गई। फिलिप्स मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च के पादरी बृजेश मैंसल ने प्रेम और एकता का संदेश दिया। वहीं इस अवसर पर प्रार्थना रेव्ह रोहित मैसी द्वारा की गई। साथ ही चर्च की क्वायर टीम द्वारा गीत गाए गए। इस मौके पर अभिषेक विल्सन, नीरज एडवर्ड, डेरिक, ईवा बैनहर, प्रिंस, अंतिम सिंह आदि मौजूद रहे।
ओल्ड मेथोडिस्ट चर्च
टाउनहॉल स्थित ओल्ड मेथोडिस्ट चर्च में रात 10:30 बजे से वॉच नाइट सर्विस शुरू हो गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुुए। चर्च में क्वायर टीम द्वारा गीत गाए गए। इस दौरान चर्च में हर दिन महीना साल यीशु की जय, प्रभु का घर आदि गीतों की गूंज रही। इस अवसर पर पेंटर इंचार्ज डेविड जेम्स द्वारा प्रार्थना की गई। इस मौके पर संजय सिंह, सुरेश कुमार, लारा, आस्था ऐडी, अस्तित्व सिंह आदि का मौजूद रहे।
000
न्यू ईयर पार्टी में शाकिब बैंड का छाया जादू
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन-24 में भव्य पार्टी के साथ नए साल का धमाकेदार आगाज हुआ। शहर के सैकड़ों लोग परिवार के साथ पहुंचे और सोलो डांस का लुत्फ उठाया। घड़ी की सुइयों ने जैसे ही रात के 12 बजाए, पटाखे फूटने शुरू हो गए। हैप्पी न्यू ईयर... हैप्पी न्यू ईयर... गीत पर थिरकते हुए लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। शाकिब बैंड का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। म्यूजिक नाइट में रशियन डांस परफॉर्मेंस पर लोगों ने खूब मस्ती की। डीजे की धुन पर डांस का रंग ऐसा जमा कि हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया। इस मौके पर सुमित अग्रवाल, डॉ. सीपी सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो