{"_id":"6664f3265e56c3142c0f7574","slug":"dance-drama-and-bhajan-sandhya-in-cultural-exhibition-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-416472-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हे री सखी मंगल गावो री, आज पिया मेरे घर आवेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हे री सखी मंगल गावो री, आज पिया मेरे घर आवेंगे
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जिगर मंच पर मुरली धर गोपाला के निर्देशन में गायक प्रेम प्रकाश दुबे ने हेरी सखी मंगल गावो की, आज पिया मेरे घर आवेंगे आदि भजनों को गाकर शमा बांधी। अपनी प्रस्तुतियों से गायकों ने पूरा माहौल को भक्तिमय कर दिया।
जिला कृषि विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने पंचायत भवन के जिगर मंच पर मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान प्रदर्शनी समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। लखनऊ से मुरलीधर गोपाला के निर्देशन में अपनी प्रस्तुति देने के लिए शनिवार को 16 कलाकार आए थे। इस दौरान गायक प्रेम प्रकाश दूबे ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। गायक ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी सचिव ऋतुषा तिवारी, संयुक्त सचिव कृषि प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।
श्रीकृष्ण लीला का नृत्य नाटिका के माध्यम से किया मंचन
कलाकार निधि तिवारी की टीम ने देवकी विवाह, श्री कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध को नृत्य नाटिका का मंचन किया। इस दौरान कलाकारों ने पूतना वध, कालिया नाग का मर्दन, कृष्ण का मथुरा प्रस्ताव, राधा कृष्ण का प्रेम, गोपियों का विरह और कंस वध की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संजीव आकांक्षी ने किया। इस दौरान प्रदर्शनी प्रभारी राहुल शर्मा, गोपी कृष्ण, अतुल जौहरी, सुशील शर्मा, डॉ. ब्रजपाल सिंह रस्तोगी आदि मौजूद रहे।