फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dalit forced to stop the train in moradabad

जाम, हंगामा, दहशत और परेशानी के नाम रहा सोमवार

Tue, 03 Apr 2018 02:32 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
dalit forced to stop the train in moradabad
एससी-एसटी एक्ट - फोटो : मुरादाबाद
जाम, हंगामा, दहशत और परेशानी के नाम रहा सोमवार का दिन। एससीएसटी एक्ट के तहत सुप्रीम कोर्ट के तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का एलान किया गया। मुरादाबाद में सोमवार सुबह से ही दलित संगठनों ने सड़कों पर जुलूस निकाले और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


दूसरे शहरों में लोगों के ट्रैक पर आने की वजह से यहां मुरादाबाद में सवा दस बजे से ही ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। लोग हंगामा और नारेबाजी करते हुए अंबेडकर पार्क में एकजुट हुए। यहां दलित संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया और सरकार के खिलाफ  आंदोलन का एलान किया। इसके बाद लोगों ने शहर में रैली निकाली और कपूर कंपनी से रेलवे स्टेशन पर स्टार्टिंग सिग्नल के पास पहुंच गए और ट्रैक पर कब्जा लिया।
विज्ञापन

 

डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि लोगों के ट्रैक पर आने की वजह से ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया था। मुरादाबाद में सवा चार बजे तक लोग ट्रैक पर मौजूद रहे। लोगों के हटने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुरादाबाद रेल मंडल में 45 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed