फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dak vibhag me rikt pado ko bhara jai

डाक विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएं

Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
dak vibhag me rikt pado ko bhara jai
post man - फोटो : अमर उजाला
आल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन-।॥   ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जेल रोड स्थित मुख्य डाकघर में धरना दिया। जिसमें मांग की गई कि डाक विभाग में रिक्त पड़े सभी संवर्ग यथा डाक सहायक, विलगन सहायक, पोस्टमैन, मेलगार्ड, एमटीएस, मेल मोटर ड्राइवर, डाक सहायक  (सीओ), डाक सहायक (एसबीसीओ), डाक लेखा तथा ग्रामीण डाक सेवक के पदों को भरा जाएं।
विज्ञापन


साथ ही मांग की गई कि ग्रामीण डाक सेवक संवर्ग के वेतन तथा सेवा शर्तों के पुननिर्धारण के लिए गठित कमलेश चंद्र समिति की सकारात्मक संस्तुतियों का अनुपालन हो, ग्रामीण डाक सेवक के सदस्यता सत्यापन पर लगी रोक हटाई जाए तथा नियमित डाक कर्मचारियों के सदस्यता सत्यापन का परिणाम घोषित हो,
विज्ञापन


नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो, सीएसआई तथा आरआईसीटी योजनाओं का क्रियान्वयन आधारभूत संरचनाओं की समुचित पूर्ति के पश्चात नई योजनाओं के परोक्ष में कर्मचारियों का उत्पीड़न न हो, कंट्रीब्यूटरी नेग्लीजेंस के नाम पर उत्पीड़न समाप्त हो तथा ट्रेड यूनियन के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाएं। धरने में भूपाल सिंह, विजय अग्रवाल, मेहर सिंह, रजनीश पांडेय, अजय कुमार सिंह, रामौतार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed