{"_id":"5f5feac08ebc3e5a8f609fe6","slug":"dackoti-in-jwelleres-home-city-news-mbd362631261","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमिका मुमताज के शौक पूरे करने को राशन डीलर के बेटे ने डाला था सराफ के घर डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा प्रेमिका मुमताज के शौक पूरे करने को राशन डीलर के बेटे ने डाला था सराफ के घर डाका
विज्ञापन
एसपी सिटी कार्यालय में एसओजी पुलिस द्वारा पकड़े लूट के आरोपी
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम नई आबादी में 12 अगस्त की रात सराफ संजय वर्मा के घर पड़ी डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि डिलारी के मुड़िया गन्नू गांव के राशन डीलर जयबुल हसन के बेटे नदीम ने डाका डलवाया था। उसने अपनी प्रेमिका मुमताज के खर्चे पूरे करने के लिए साथ मिल कर इस घटना की साजिश रची थी, जबकि मुखबिरी दो साल पहले सराफ के घर मजदूरी कर चुके एक मजदूर ने की थी। पुलिस ने सोमवार को महिला समेत नौ आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी, जेवर, हथियार और घटना में इस्तेमाल दो बाइक भी बरामद कर लीं।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि 12 अगस्त की देर रात सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम नई आबादी में सराफ संजय वर्मा के घर डकैती की घटना हुई थी। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर सराफ और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की गई थी। इस घटना का खुलासे के लिए सिविल लाइंस पुलिस के अलावा एसओजी भी लगाई गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी सर्विलांस और मुखबिरी की मदद से संजय के घर में दो साल पहले मजदूरी कर चुके रिसालत निवासी मुड़िया गन्नू थाना डिलारी तक पहुंच गई।
इसके बाद पुलिस और एसओजी ने कड़ी से कड़ी जोड़कर एक महिला समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया। एसपी सिटी ने बताया कि रिसालत ने ही राशन डीलर के बेटे नदीम को ही बताया था कि शहर से बाहर जंगल में सराफ संजय ने अपना मकान बनवाया है। उसके घर में हमेशा लाखों रुपये की नकदी और जेवर रखे रहते हैं। पुलिस का दावा है कि इसके बाद नदीम ने अपनी प्रेमिका मुमताज जहां उर्फ पतली निवासी सिहाली खद्दर थाना डिलारी के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई। इसके बाद नदीम ने अपने भाई नाजिम, नफीस, आकिल, राहत निवासी सिहाली खद्दर थाना डिलारी और निजामुद्दीन निवासी मिर्जापुर थाना भोजपुर, अबरार निवासी काजीपुरा मुस्तापुर थाना डिलारी को घटना करने के लिए तैयार किया। इसके बाद घटना वाली रात आरोपी नदीम, नफीस, आकिल, नाजिम, राहत और निजामुद्दीन सराफ के घर पहुंच गए और छज्जे के सहारे बदमाश मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। इसके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की थी। एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपी बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में घटना करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए हैं। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी बदमाश जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रेमिका के शौक पूरे करने को नदीम ने रची थी डकैती की साजिश
मुरादाबाद। राशन डीलर जयबुल हसन का बेटा नदीम बीएससी कर चुका है। पुलिस का दावा है कि उसके प्रेम संबंध मुमताज जहां से हैं। मुमताज का पति दिल्ली में रहकर अपना व्यापार करता है। नदीम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका रुपयों की मांग कर रही थी। उसने पहले अपने घर से रुपयों की व्यवस्था कर प्रेमिका को दे दिए थे, लेकिन महिला ने फिर से रुपयों की मांग शुरू कर दी थी। जिसके लिए नदीम ने डकैती की योजना बना ली थी। नदीम का भाई नाजिम भी इंटरमीडिएट कर चुका है, जबकि बाकी आरोपी बदमाश वाहन चालक और मजदूरी करते हैं। लॉक डाउन की वजह से भी काम धंधा छूट गया था।
खुलासा करने वाली एसओजी को किया सम्मानित
मुरादाबाद। डकैती की घटना का खुलासा करने वाली एसओजी टीम को एसपी सिटी ने प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। एसओजी प्रभारी अजय पाल सिंह और उनकी टीम इस घटना के खुलासे में लगी थी। सभी बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए और 42 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ओर से एसओजी को इनाम की घोषणा की गई थी।